नाट्य महोत्सव के दौरान अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़
कटक कंटोनमेंट रोड पुलिस स्टेशन के प्रभारी हरिहर डोरा ने बताया कि असमी अभिनेत्री ने शिकायत दर्ज कराई है कि असम के ही एक नाट्य समूह के एक सदस्य ने कलाविकास केंद्र में जारी कार्यक्रम के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक वह युवक यहीं तक नहीं रुका और युवती का पीछा करते हुए बाराबाती स्टेडियम जा पहुंचा, जहां वह युवती दूसरे कलाकारों के साथ ठहरी हुई थी।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।
21 दिवसीय वार्षिक नाट्य महोत्सव मंगलवार को शुरू हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications