हिमाचल में अपनी इकाई में 55 करोड़ रुपए का निवेश करेगी एम्वे
एम्वे इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विलियम एस.पिंकने ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "हमने अपने बड्डी संयंत्र की उत्पादन क्षमता में भारी इजाफे की योजना बनाई है। इस साल दिसंबर तक इस विस्तार योजना को पूरा कर लिया जाएगा।"
इस विस्तार योजना पर 55 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। अमेरिका स्थित एम्वे कारपोरेशन की इस भारतीय इकाई ने 2004-05 में बड्डी संयंत्र में 50 करोड़ रुपए का निवेश किया था। भारत में कंपनी द्वारा बेचे जाने वाले उत्पादों में से करीब 85 फीसदी का उत्पादन बड्डी संयंत्र में ही किया जाता है। फिलहाल इस संयंत्र में पांच उत्पाद श्रृंखलाएं तैयार की जाती हैं। इस संख्या को बढ़ाकर नौ किए जाने की योजना है। उनका कहना है कि मंदी के इस दौर में भी कंपनी के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है।
पिंकने कहते हैं, "मंदी के बावजूद वर्ष 2008 में हमारे कारोबार में 40 फीसदी का इजाफा हुआ। कारोबार 1,128 करोड़ रुपए के बिंदु पर पहुंच गया। 2007 में यह 800 करोड़ रुपए के बिंदु पर था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications