ज्यादा पढ़े-लिखे ह्रदयरोगियों का चिकित्सकों पर विश्वास कम !
यॉर्क विश्वविद्यालय द्वारा किए गए इस अध्ययन के मुताबिक जो लोग अपने ह्रदय रोग विशेषज्ञ पर अधिक विश्वास करते हैं वे उच्च रक्तचाप की शिकायत वाले कम पढ़े-लिखे लोग होते हैं और अपने ह्रदय रोग पर बेहतर नियंत्रण भी रख पाते हैं।
गुरुवार को विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक वक्तव्य के मुताबिक साथ में किए गए अन्य अध्ययनों से पता चला है कि शिक्षित लोग अपने पारिवारिक चिकित्सक में भी कम विश्वास दिखाते हैं।
1,000 से अधिक ह्रदय रोगियों का 'रोग की अवस्था और ह्रदय रोग विशेषज्ञों का उनके मरीजों के विश्वास से संबंध' पर अध्ययन किया गया था।
शोधकर्ता शीना कायनियिल के मुताबिक, "उच्च रक्तचाप और अधिक विश्वास के बीच का संबंध चिकित्सक की क्षमता पर निर्भर नहीं करता। इसके साथ ही, उच्च सामाजिक-आर्थिक स्तर के मरीजों के पास चिकित्सक को चुनने व उचित देखभाल पाने के अधिक अवसर होते हैं। अभी तक हमने ऐसे मरीजों में विश्वास का उच्च स्तर नहीं देखा है।"
यह अध्ययन 'इवेल्युएसन इन क्लिनिकल प्रैक्टिस' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications