डब्ल्यूटीओ की बैठक सफल रही : आनंद शर्मा
गुरुवार से डब्ल्यूटीओ के कोई 40 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की दो दिवसीय अनौपचारिक बैठक की मेजबानी करने के बाद प्रसन्न चित्त दिख रहे शर्मा ने कहा, "बातचीत में एक सफलता हासिल हुई है। दिल्ली बैठक से गतिरोध तोड़ने में मदद मिली है।"
शर्मा ने यहां होटल ताज पैलेस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "दोहा दौर की बातचीत फिर से शुरू करने और आदान-प्रदान के लिए वार्ताकार जेनेवा में 14 सितंबर को बैठक करेंगे।"
दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय बैठक का प्रस्ताव प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अप्रैल महीने में जी20 के लंदन शिखर सम्मेलन में किया था। इस बैठक के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि बहुपक्षीय व्यापारिक बातचीत को अंतिम रूप देने हेतु कोई स्पष्ट रास्ता निर्धारित करने के मार्ग में कुछ खास मतभेद अभी कायम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications