'एडलैब्स फिल्म्स' अब होगी 'रिलायंस मीडिया वर्क्स'
कंपनी ने शुक्रवार को इस नाम परिवर्तन की घोषणा की। हालांकि नाम परिवर्तन के लिए अभी कुछ जरूरी स्वीकृति हासिल किया जाना बाकी है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल अर्जुन ने कहा, "विविध प्रकार की फिल्मों और मीडिया सेवा कंपनी के क्षेत्र में 'रिलायंस मीडिया वर्क्स लिमिटेड' नाम विश्व स्तर पर ज्यादा सही ढंग से हमारी पहचान को प्रदर्शित करेगा।"
एडलैब्स, बिग सिनेमा बैनर के तले मल्टीप्लेक्स चलाता है। जिसके भारत सहित अमेरिका, मलेशिया और नीदरलैंड में 457 स्क्रीन (फिल्मी पर्दे) हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications