नदी संरक्षण कार्यक्रम में शामिल होगा हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय नदी संरक्षण कार्यक्रम में शामिल करने के लिए सहमत हो गई है। इसके लिए यमुना नदी पर एक प्रस्ताव पेश करना होगा।
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इसके लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश से नई दिल्ली में मुलाकात की थी। धूमल ने कहा कि पहाड़ी राज्य को इस नदी संरक्षण कार्यक्रम में शामिल करने का कारण है कि उत्तरी राज्यों में बहने वाली कई नदियों का उद्गम यहीं से है।
राज्य के पर्यावरण मंत्री जे.पी. नड्डा भी इस मुद्दे को 18 अगस्त को हुई पर्यावरण एवं वन मंत्रियों की बैठक में उठा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications