अक्टूबर में 6 पासपोर्ट कार्यालय खोलेगी टीसीएस

100 अरब रुपयों की लागत से शुरू हुई इस परियोजना के तहत पासपोर्ट दिए जाने की अवधि घटकर तीन दिन होने और तत्काल सेवा में यह अवधि एक दिन होने की उम्मीद है।

केंद्र सरकार द्वारा टीसीएस को 2008 में यह परियोजना दी गई थी। विदेश मंत्रालय इसके कार्यो की निगरानी करेगा।

गुरुवार को यहां हुए एक आईटी शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए टीसीएस वैश्विक सरकार औद्योगिक समूह के उपाध्यक्ष तन्मय चक्रवर्ती ने कहा, "परियोजना के पहले चरण में चंडीगढ़, लुधियाना, अंबाला, बेंगलुरू, मैंगलोर और हुबली में कंप्यूटरीकृत पासपोर्ट सुविधा केंद्र शुरू किए जाएंगे।"

उन्होंने कहा, "शुरू किए गए इन सुविधा केंद्रों के लिए लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर जून 2010 तक हमारी पूरे देश में 70 सुविधा केंद्र खोलने की योजना है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+