कछुए के अवैध व्यापार में लिप्त दुकानदार गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार सेक्टर 37 में मांस की दुकान चलाने वाले मोनू कुमार को गुरुवार देर शाम को गिरफ्तार किया गया। मोनू की दुकान से तीन दुर्लभ प्रजाति के 15 कछुओं और कछुए के आठ खोल बरामद किए गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "एक गैर सरकारी संगठन पीपुल फार एनीमल्स ने इस अवैध व्यापार के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया। पुलिस ने पीएफए के एक अधिकारी को ग्राहक बनाकर दुकानदार के पास डील करने के लिए भेजा जिसके बाद उस दुकानदार को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।"
अधिकारी ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस व्यापार में और लोगों के पकड़े जाने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications