बिहार में स्वाइन फ्लू का नया मामला नहीं
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के डॉ़ विजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पीएमसीएच में शुक्रवार को एक मरीज स्वाइन फ्लू की जांच के लिए आया था जिसे स्क्रीनिंग के बाद वापस भेज दिया गया। यह मरीज दिल्ली का रहने वाला बताया जाता है।
उन्होंने बताया कि अब तक स्वाइन फ्लू के 10 संदिग्ध लोगों के नमूने राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी), नई दिल्ली भेजा गया था, जिसमें एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पीएमसीएच के स्वाइन फ्लू वार्ड के को-आर्डिनेटर डॉ़ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अब तक बिहार में सिर्फ एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक एनआईसीडी द्वारा नौ लोगों की जांच रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को भेजे गये एक नमूने की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications