स्वाइन फ्लू : कर्नाटक में मरने वालों की संख्या 35 हुई
चारों मौतें बेंगलुरू में हुई हैं। 38 वर्षीय एक महिला की मंगलवार को सरकारी अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके अलावा 27, 41 और 31 वर्ष के तीन पुरुषों की मौतें क्रमश: बुधवार, रविवार और मंगलवार को हुईं।
अधिकारी ने बताया कि इन चारों के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि गुरुवार को आई परीक्षण रिपोर्ट से ही हुई।
इस बीच गुरुवार को 19 और लोगों में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 536 तक पहुंच गई है। संक्रमण के सभी 19 मामले बेंगलुरू के हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications