कश्मीर में आतंकवादी ढेर
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि हिजबुल मुजाहिदीन का प्रमुख आतंकवादी, शमीम उर्फ रिजवान बारामूला के पाट्टन इलाके में स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादी बारामूला जिले की पाट्टन तहसील के पोशवारी इलाके में शुक्रवार को राज्य पुलिस के एक अभियान में मारा गया।"
पुलिस के अनुसार रिजवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों की हत्या के मामले में वांछित था। दोनों जवानों की श्रीनगर में बिल्कुल नजदीक से गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
अधिकारी ने कहा, "रिजवान वर्ष 2006 में घाटी में आया था और उसे सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था। रिहा होने के बाद वह दोबारा हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ गया। उसी ने पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों के खिलाफ गोलीबारी की कई घटनाओं का षडयंत्र रचा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications