उत्तर कोरिया ने यूरेनियम संवर्धन के अंतिम चरण में पहुंचने का दावा किया
उत्तर कोरिया की आधिकारिक संवाद एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज ने इसकी पुष्टि की है कि देश यूरेनियम संवर्धन के अंतिम चरण में प्रवेश कर गया है। दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी ने उत्तर कोरियाई संवाद एजेंसी की इस खबर के हवाले से बताया है कि उत्तर कोरिया एटमी हथियार तैयार करने के लिए प्लूटोनियम का पुनप्र्रसंस्करण भी कर रहा है। इसके लिए इस्तेमाल किए जा चुकी ईंधन छड़ों का पुनर्चक्रण किया जा रहा है।
खबर के मुताबिक, "देश यूरेनियम संवर्धन के अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब इस प्रयास का निर्णायक परिणाम देश को एटमी हथियारों से लैस करना होगा।" संयुक्त राष्ट्र संघ को भी इससे अवगत करा दिया गया है। अतीत में उत्तर कोरिया ने जिन दो परमाणु बमों का परीक्षण किया था, वे ईंधन छड़ों के पुनर्चक्रण से प्राप्त प्लूटोनियम को प्रसंस्करित कर बनाए गए थे। उत्तर कोरिया ने यह भी कहा है कि वह परमाणु मसले पर अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी के साथ बातचीत के तैयार है। उसने कूटनीतिक लहजे में कहा है कि वह वार्ता करने या प्रतिबंध का सामना करने के दोनों विकल्पों के लिए तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications