तनावमुक्त रखते हैं दफ्तर और कक्षाओं में लगे पौधे
टेक्सास स्टेट यूनिवर्सिटी (टीएसयू) के शोधकर्ताओं ने पाया है कि घरों, दफ्तरों और दूसरे कार्यक्षेत्रों में लगाए गए पौधे लोगों को सिरदर्द और थकान जैसी दिक्कतों से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं।
दफ्तरों या कार्यक्षेत्र के अंदर लगे पौधों के कारण काम करने की क्षमता में भी वृद्धि होती है। एक सर्वेक्षण के मुताबिक जिन दफ्तरों में पौधे लगाए गए होते हैं, वहां के लोगों की कंप्यूटर पर काम करने की क्षमता में 12 फीसदी इजाफा देखा गया है।
इसी तरह कक्षाओं में लगाए गए पौधों के कारण छात्र-छात्राओं को काफी सुकून मिलता है। साथ ही वे काफी तल्लीनता से पढ़ाई में ध्यान लगा सकते हैं। यही नहीं, पौधों की हरियाली के कारण उनका चित्त भी प्रसन्न रहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications