माओवादियों ने झारखंड में पुलिस चौकी उड़ाई
पुलिस ने बताया कि रांची से 270 किलोमीटर दूर धनबाद जिले के मनियाडीह गांव में छापामार विद्रोहियों ने डेटोनेटर का प्रयोग कर पुलिस चौकी को उड़ा दिया।
मनियाडीह गांव में पुलिस चौकी को क्षतिग्रस्त करने के बाद छापामार विद्रोहियों ने धनबाद के पोखरिया में भी पुलिस चौकी को उड़ा दिया।
गौरतलब है कि झारखंड के 18 से 24 जिलों में छापामार विद्रोही सक्रिय हैं। पिछले आठ साल के भीतर माओवादी हिंसा में करीब 1,550 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications