एस.एम कृष्णा सुरक्षित बेंगलुरु पहंचे
इससे पहले जिस विमान से वह नई दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, उसे खराब मौसम के कारण गुरुवार को कराची हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा था।
कृष्णा के आधिकारिक सलाहकार ने आईएएनएस को बताया, "कृष्णा दुबई से स्थानीय समयानुसार सुबह 3.30 बजे रवाना हुए और यहां 9.10 बजे पहुंचे। वह दुबई से एमिरेट्स की ईके-554 उड़ान से आए।" कृष्णा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की असामयिक मौत के कारण अपने ब्राजील दौरे को बीच में ही समाप्त कर वापस लौट आए हैं।
अधिकारी ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक कृष्णा दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए विदेश से नई दिल्ली लौटकर हैदराबाद जाने वाले थे। दुबई से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ उनका विमान गुरुवार की रात खराब मौसम के कारण दिल्ली के अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर नहीं पाया, ऐसे में विमान को कराची का रुख करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications