महाराष्ट्र में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 डूबे

मुंबई, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में गणेश मूर्ति के विसर्जन के दौरान अलग-अलग जगहों पर 13 लोग डूब गये। डूबने वालों में पांच मुंबई से हैं।

पुलिस ने बताया कि सबसे बड़ा हादसा गुरूवार को उत्तर पश्चिम मुंबई के वर्सोवा तट पर हुआ जब गोरेगांव के ओंकार गणेशोत्सव मंडल के पांच कार्यकर्ता गणेश मूर्ति का विसर्जन करने गये। गुरूवार को गणेश चतुर्थी त्योहार का अंतिम दिन था।

पुलिस के अनुसार मरने वालों में से चार की पहचान 40 वर्षीय अनिल ठाकुर, 25 वर्षीय अप्पा सावले, 19 वर्षीय दीपक कांबले, और 22 वर्षीय अनिल कांबले शामिल हैं। पांचवे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है।

नासिक में दो लोग गोदावरी नदी की तेज धार में डूब गये। पुलिस के अनुसार एक का शव बरामद कर लिया गया है।

धूले जिले में दो लोग हनुमान टेकडी तटबंध पर गणेश मूर्ति विसर्जन के समय डूब गये। वहीं अहमदनगर जिले में 17 और 15 वर्ष के दो चचेरे भाई ब्राह्मणताल झील में डूब गये। गोनडिया और जलगांव जिले में भी डूबने की घटनाएं हुई हैं।

इसके अलावा शुक्रवार तड़के उत्तर पश्चिम मुंबई के अंधेरी ईस्ट उपनगर में साकी नाका में भूस्खलन में 10 लोगों की मौत हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+