भागवत ने की वाजपेयी से मुलाकात
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्री स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की।
वाजपेयी के निजी सचिव एन. सी. झिंगटा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "संघ प्रमुख मोहन भागवत ने वाजपेयी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों के बीच देश की वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा हुई।"
भागवत पिछले दिनों भी दिल्ली में थे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी मुलाकात हुई थी। इन मुलाकातों ने भाजपा में शीर्ष स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को तेज कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications