जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ बढ़ी : सेना प्रमुख

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। थल सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में सीमा पार घुसपैठ के मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कोशिश कर रहा है कि सर्दी का मौसम आने से पहले वह अधिक से अधिक आतंकवादियों को भारत की सीमा में प्रवेश करा दे।

ज्ञात हो कि शुक्रवार सुबह ही राज्य के रियासी जिले में सुरक्षा बलों और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के एक समूह के बीच मुठभेड़ हुई। कपूर ने कहा कि कश्मीर घाटी में शांति भंग करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कपूर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "घाटी में फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल है। मौसम के लिहाज से यह अवधि बहुत ही संवेदनशील है। सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास होंगे। ठंड का मौसम शुरू होने से पहले सीमा पार घुसपैठ की अधिक से अधिक कोशिशें होंगी।"

उन्होंने कहा, "वे ऐसी कोशिश करते हैं और हम इससे वाकिफ हैं। हम इसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।"

उल्लेखनीय है कि नवम्बर 2003 में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी। रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने पिछले दिनों संसद में यह खुलासा किया था कि 2006 से अब तक संघर्ष विराम के उल्लंघन की 110 घटनाएं हुई हैं।

कपूर ने हालांकि यह प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया कि संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाएं पाकिस्तानी नेतृत्व के इशारे पर हो रही है या नहीं।

उन्होंने कहा, "यह तो पाकिस्तानी नेतृत्व ही बता सकता है। जहां तक हमारी बात है तो जब भी संघर्ष विराम की कोई घटना होगी हम जवाबी कार्रवाई करेंगे। हम अपनी तरफ से संयम बरतने की भरपूर कोशिश करते हैं लेकिन संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं जब बढ़ने लगती हैं तो हमें जवाबी कार्रवाई करनी पड़ती है।"

सेना प्रमुख ने कहा कि घुसपैठ रोकने के लिए हमने सुरक्षा तंत्र को बहुस्तरीय बना रखा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+