बिहार के सूखाग्रस्त जिलों के लिए मिनी पाइपलाइन योजना

सरकार का दावा है कि राज्य में इस वर्ष 1.43 लाख नये हैंडपंप लगाने थे जिनमें से अब तक करीब 78000 लगा दिये गये हैं।

राज्य के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री अश्विनी चौबे ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में इस वर्ष करीब 78000 नये हैंडपंप लगा दिये गये हैं। इनमें अधिकांश सूखाग्रस्त जिलों में लगाये गये हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में करीब 14000 नये हैंडपंप लगाये गये हैं।

मंत्री ने दावा किया कि राज्य में बंद पड़े 1.03 लाख हैंडपंप में से 46919 में मरम्मत का विशेष कार्य करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की 250 योजनायें हैं जिनमें से 242 योजनायें कार्यान्वित हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने 3000 नये पानी के टैंकर बनवाने की योजना बनायी है, जिनपर 10 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। विशेषतौर पर बनाए गए यह टैंकर तंग गलियों और मुहल्लों में भी आसानी से जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 250 पानी के टैंकर उपलब्ध हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+