गुजरात उच्च न्यायालय ने जसवंत की किताब से प्रतिबंध हटाया
अहमदाबाद, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। गुजरात उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की पुस्तक 'जिन्ना : भारत-विभाजन के आईने में' पर गुजरात सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है।
इस पुस्तक के विमोचन के दो दिनों के बाद ही जसवंत को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित कर दिया गया था। गुजरात सरकार ने इसके बाद गत 19 अगस्त को अधिसूचना जारी कर जसवंत की किताब की बिक्री और उसके वितरण पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया था कि किताब के अंश आपत्तिजनक हैं।
ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय ने गत मंगलवार को गुजरात सरकार को नोटिस जारी करते हुए किताब पर प्रतिबंध का कारण पूछा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications