अफगानिस्तान में विस्फोट में 90 मरे (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए मुताबिक प्रांत के गवर्नर मोहम्मद उमर ने बताया कि आतंकवादियों ने कुंदूज को पड़ोसी सूबे बागलान से जोड़ने वाले राजमार्ग पर दोनों टैंकरों को अगवा कर लिया था।
उन्होंने बताया कि आतंकवादी टैंकरों को चारदराह जिले में ले गए जहां शुक्रवार सुबह विस्फोट हुआ। यहां नागरिक वहां ईंधन लेने के लिए जमा थे।
गवर्नर ने कहा कि विस्फोट के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है लेकिन स्थानीय निवासियों का कहना है कि टैंकर पर सेना के जेट से बमबारी की गई।
जर्मन सेना ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि नाटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ)ने उन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की थी जिन्होंने टैंकरों को अगवा किया था। इसमें 56 आतंकवादी मारे गए।
जर्मन सेना के प्रवक्ता ने बर्लिन में कहा कि लड़ाई के दौरान टैंकर में विस्फोट हो गया।
उमर ने बताया कि मरने वालों में 45 तालिबानी थे जिनमें एक उनका कमांडर था।
एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि इस विस्फोट में 200 लोग हताहत हुए हैं जबकि निवासियों ने हताहतों की संख्या 300 बताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications