इंदौर में सेना के सेवानिवृत अफसर ने आत्महत्या की
इंदौर, 4 सितम्बर (आईएएनएस) इंदौर में सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लतूडिया थाना क्षेत्र के स्कीम नम्बर 78 में रहने वाले सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी आनंद कुमार ने शुक्रवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
लतूडिया थाने से मिली जानकारी के अनुसार आनंद की लाश सुबह उनके कमरे में लटकी मिली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications