रेड्डी की अंतिम विदाई में मची भगदड़, कई घायल
हैदराबाद, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में कुछ इस कदर भीड़ उमड़ी कि वहां भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग घायल हो गए।
भगदड़ की वजह से तय कार्यक्रम से एक घंटे पहले दोपहर एक बजे ही रेड्डी के पार्थिव शरीर को बेगमपेट हवाई अड्डे ले जाना पड़ा। पहले उनके पार्थिव शरीर को दो बजे तक स्टेडियम में रखा जाना था।
भगदड़ में कई घायल कई लोगों की हालत गंभीर है। स्थिति काबू से बाहर होते देख रेड्डी के पुत्र वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने अधिकारियों से बात की और फिर पार्थिव शरीर को हवाई अड्डे ले जाया गया।
गौरतलब है कि रेड्डी की बुधवार को एक हेलीकाप्टर हादसे में मौत हो गई थी। गृहनगर कड़प्पा में शुक्रवार शाम उनका अंतिम सस्कार किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications