विमान के इंजन में आग, सभी यात्री सुरक्षित (लीड-1)
एयर इंडिया के प्रवक्ता जितेंद्र भार्गव ने आईएएनएस को बताया कि 'कोणार्क' नाम के बोइंग 747-437 विमान की उड़ान संख्या एआई-829 मुंबई से सऊदी अरब की राजधानी रियाद जा रही थी कि उसके इंजन में आग लग गई।
भार्गव ने कहा, "विमान एक इंजन में आग लगी। इसे तुरंत बुझा दिया गया। सभी 213 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से बाहर निकाल लिया गया। वे सभी सुरक्षित हैं।"
उन्होंने बताया, "दोपहर बाद इन यात्रियों को रियाद रवाना किया जाएगा। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।"
विमानन कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि सबसे पहले विमान के बाएं पंख के नीचे लगे इंजन में आग देखी गई। इसकी तक्काल जानकारी दी गई और आपातकालीन सेवाओं को सतर्क कर दिया गया।
यात्रियों को बाहर निकालकर हवाई अड्डे की इमारत में ले जाया गया। अग्निश्मन दल ने आग पर काबू पा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications