जम्मू एवं कश्मीर में लश्कर आतंकवादी ढेर (लीड-1)
जम्मू, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार सुबह लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी मारा गया।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि 150 किलोमीटर दूर रियासी जामालान वन क्षेत्र में लश्कर-ए-तैयबा के कुछ आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने उस क्षेत्र की घेराबंदी कर ली और शुक्रवार सुबह आतंकवादियों से आमना-सामना हुआ। इस मुठभेड़ में शीर्ष आतंकवादी मारा गया।
अधिकारी ने बताया कि मारे गये शीर्ष आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के अबु जिंदाल के रूप में गई है। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा बलों के लिए बहुत बड़ी सफलता है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों की कार्रवाई अभी तक जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications