रेड्डी के गम में 67 की मौत, संयम की अपील (लीड-1)
सांसद जगनमोहन ने कहा, "मैं इस दुख की घड़ी में आप सभी लोगों से धर्य रखने और साहस का परिचय देने की अपील करता हूं। मेरे पिता सभी के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते थे और आप लोग ये कदम (आत्महत्या) उठाएंगे तो उन्हें तकलीफ होगी।"
उन्होंने कहा, "मैं आप लोगों से निवेदन करता हूं कि आत्महत्या न करें।" उल्लेखनीय है कि कई लोग कड़प्पा से सांसद जगनमोहन को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देख रहे हैं।
तेलुगू टेलीविजन चैनलों के अनुसार अब तक रेड्डी के की मौत के सदमे से 67 लोगों का निधन हो चुका है। राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जब किसी नेता के निधन के सदमे से इतने सारे लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
इस लिहाज से रेड्डी ने लोकप्रियता में तेलुगू देशम पार्टी (तेदपा) के दिवंगत नेता एन.टी. रमाराव को भी पीछे छोड़ दिया है। खबरों में कहा गया है कि मरने वालों में ज्यादातर युवा थे।
राज्य के 23 में से 19 जिलों से लोगों की मरने की खबर आई है। रेड्डी की मौत की खबर सुनने के बाद अकेले पश्चिमी गोदावरी जिले में छह लोगों की मौत सदमे और आत्महत्या करने की वजह से हो गई।
एक युवक ने मरने से पहले अपने लिखा, "रेड्डी ने लोगों के लिए अपना जीवन समर्पित किया और मैं उनके लिए अपना जीवन समर्पित कर रहा हूं।"
एक कल्याणकारी योजना के तहत मासिक पेंशन पा रहे एक विकलांग दंपत्ति ने अपने चहेते नेता की मौत की खबर सुनते ही गोदावरी नदी में छलांग लगा दी हालांकि इन दोनों को मछुआरों ने बचा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications