रेड्डी की मौत से आंध्रा में शोक

एक अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कहा, "उन्होंने राज्य में गरीबों के लिए राजीव आरोग्यश्री योजना के जरिए ढेर सारे लोगों को जीवन दिया। कोई सोच भी नहीं सकता कि उनके जीवन का अंत इस तरह होगा।"
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की मौत कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है। यह बात कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कही। नटराजन ने कहा, "यह भारी क्षति है। वह प्रगतिशील मुख्यमंत्री थे। वह राज्य और कांग्रेस के प्रभावशाली और सफल नेता थे। वह बेहद व्यवहारिक थे और हमेशा विशिष्ट लक्ष्य पूरे करना चाहते थे। वह हमेशा सक्रिय रहते थे।"
रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर लापता होने के 24 घंटे बाद गुरुवार को कुर्नूल जिले के घने जंगलों में एक पहाड़ पर मिला। हेलीकाप्टर में रेड्डी के साथ उनके विशेष सचिव पी. सुब्रमण्यम, मुख्य सुरक्षा अधिकारी ए. एस. सी. वेसले और दो चालक ग्रुप कैप्टन एस. के. भाटिया व कैप्टन एम. एस. रेड्डी भी सवार थे। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।
गौरतलब है कि रेड्डी का हेलीकाप्टर बुधवार सुबह 8.35 बजे हैदराबाद से रवाना हुआ था और सुबह 9.45 बजे हेलीकाप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था।












Click it and Unblock the Notifications