रेड्डी के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर
नटराजन ने कहा, "यह भारी क्षति है। वह प्रगतिशील मुख्यमंत्री थे। वह राज्य और कांग्रेस के प्रभावशाली और सफल नेता थे। वह बेहद व्यवहारिक थे और हमेशा विशिष्ट लक्ष्य पूरे करना चाहते थे। वह हमेशा सक्रिय रहते थे।"
नटराजन ने कहा कि उन्हें पक्का यकीन है कि वह अभी और भी बहुत कुछ हासिल कर सकते थे। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी रेड्डी के परिजनों के संपर्क में हैं।
विधि मंत्री एम. वीरप्पा मोइली और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण बुधवार शाम ही हैदराबाद चले गए थे। वह पार्टी को सभी घटनाओं से अवगत करा रहे हैं।
रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर लापता होने के 24 घंटे बाद गुरुवार को कुर्नूल जिले घने जंगलों में एक पहाड़ पर मिला। हेलीकाप्टर में रेड्डी के साथ उनके विशेष सचिव पी. सुब्रमण्यम, मुख्य सुरक्षा अधिकारी ए. एस. सी. वेसले और दो पायलट कैप्टन एस. के. भाटिया व कैप्टन एम. एस. रेड्डी भी सवार थे। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं।
गौरतलब है कि रेड्डी का हेलीकाप्टर बुधवार सुबह 8.35 बजे हैदराबाद से रवाना हुआ था और सुबह 9.45 बजे हेलीकाप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications