मलेशियन टावर पर चढने वाले फ्रेंच स्पाइडरमैन पर जुर्माना
एक रात पुलिस हिरासत में रखने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां सरकारी वकील ने उनके इस कार्य के लिए ज्यादा से ज्यादा सजा देने की मांग की।
इस 47 वर्षीय फ्रेंच व्यक्ति ने जुर्माना अदा कर अदालत को आश्वस्त किया कि वह मलेशिया में इस तरह का कोई भी काम दोबारा नहीं करेंगे।
अदालत के बाहर राबर्ट से संवाददाताओं ने जब यह पूछा कि आपने टावर पर चढ़ने का प्रयास क्यों किया तो उन्होंने कहा, "चढ़ाई करना मेरा शौक है, चढ़ाई ही मेरा जीवन है।"
गौरतलब है कि राबर्ट का ट्विन टावर पर चढ़ने का यह तीसरा प्रयास था इससे पहले उन्होंने 1997 और 2007 में भी 60वीं मंजिल तक चढ़ चुके थे।
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications