स्पेनवासियों को पंसद नहीं चुंबन से परहेज की हिदायत

स्नेह और प्यार के इजहार के इस पारंपरिक तरीके के बारे में अधिकारियों की राय उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक स्वाइन फ्लू बेहद संक्रामक रोग है और आलिंगनबद्ध होकर एक-दूसर के गाल पर चुंबन लेने से इसका संक्रमण फैल सकता है। कई लोगों का कहना है कि उनके लिए चुंबन इतना महत्वपूर्ण है कि उन्हें इस बीमारी का खतरा मोल लेने से भी परहेज नहीं है।

40 वर्षीया मारिया कहती हैं, "अगर मैं किसी के चुंबन का जवाब चुंबन से नहीं दूंगी तो लोग मेरे बारे क्या सोचेंगे? मैं इस रिवाज की इस तरह कायल हो गई हूं कि इससे नहीं बच सकती।"

स्पेन जैसे कुछ देशों में चुंबन लेते वक्त एक दूसरे को सहलाने का रिवाज है। मसलन, लोग चुंबन करते वक्त अपना हाथ एक-दूसरे के कंधे पर रखते हैं और कंधे को सहलाते हैं। चुंबन लेते वक्त एक-दूसरे का हाथ सहलाना आम बात है। देश के संक्रामक रोग विशेषज्ञों की राय है कि चुंबन और आलिंगन संक्रमण के सर्वाधिक जोखिम भरे माध्यम हैं। यूरोप में स्वाइन फ्लू से सबसे अधिक मौतें स्पेन में हुई हैं। यहां 20 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को चुंबन से पूरी तरह बचने की हिदायत दी है। मंत्रालय देशव्यापी टीकाकरण अभियान चलाने की योजना बना रहा है। डीपीए न्यूज एजेंसी के मुताबिक मंत्रालय द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है, "चुंबन लेने और हाथ मिलाने से पूरी तरह बचें, सिर्फ एक-दूसरे को 'हाय' कहें।" डाक्टरों के एक संगठन के प्रमुख जुआन जोस रोड्रिगेज सेंडिन कहते हैं, "कम से कम शारीरिक संपर्क आपको संक्रमण से बचाएगा।" इधर, कैथोलिक चर्च ने चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए लोगों से अपील की है कि वे धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान वर्जिन मैरी की मूर्ति को न चुमें। इससे लोगों में संक्रमण फैल सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+