इस्पात मंत्री को चार प्रतिष्ठानों के पुनर्गठन की रिपोर्ट पेश
समिति से इन प्रतिष्ठानों की कार्यकुशलता और मुनाफे को अधिकाधिक करने के लिए पुनर्गठन के उपाय सुझाने को भी कहा गया था। सार्वजनिक क्षेत्र के इन प्रतिष्ठानों के नाम हैं - केआईओसीएल, एमएसटीसी, एचएससीएल और एफएसएनएल।
समिति के सदस्य थे पी़ गणेशन, पूर्व मुख्य प्रबंध निदेशक, केआईओसीएल (अध्यक्ष), क़ेएल़ महरोत्रा, पूर्व मुख्य प्रबंध निदेशक, एमओआईएल, एल़ सिद्घार्थ सिह, इस्पात मंत्रालय में निदेशक और मुखमीत एस़ भाटिया इस्पात मंत्रालय में निदेशक।
समिति ने इन चार संगठनों का विस्तार से अध्ययन किया। समिति ने व्यापार मॉडलों, पिछले वर्षो का व्यावहारिक और विाीय कार्य निष्पादन, पूंजीगत ढांचा, पुनर्जीवन मॉडल और अन्य सम्बद्घ मामलों पर विस्तार से विचार किया।
समिति ने आज यहां इस्पात मंत्री वीरद्र सिह को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर इस्पात राज्य मंत्री ए़साईं प्रताप और इस्पात मंत्रालय में सचिव पी़ क़े रस्तोगी उपस्थित थे। यह अध्ययन इस्पात मंत्रालय के 100 दिन के एजेंडा का हिस्सा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications