हेलीकाप्टर दुर्घटना में रेड्डी का निधन, शव बरामद (लीड-1)
रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर गुरुवार को कुर्नूल जिले घने जंगलों के बीच एक पहाड़ पर लापता होने के 24 घंटे बीतने के बाद मिला। हादसे में रेड्डी के अलावा उनके विशेष सचिव, सुरक्षा अधिकारी और दो चालक भी मारे गए। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं।
पीमएओ के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए हैदराबाद ले जाया जाएगा।"
गौरतलब है कि रेड्डी का हेलीकाप्टर बुधवार सुबह 8.35 बजे हैदराबाद से रवाना हुआ था। बुधवार सुबह 9.45 बजे हेलीकाप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications