भोपाल में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर
प्रदेश के वन राज्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने आईएएनएस को बताया कि भोपाल में जल्दी ही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर में पर्यटक मनोरंजन के साथ ही ज्ञानवर्धक तथा साहसिक गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकेंगे।
भोपाल के समीप स्थित केरवा इलाके में लगभग 600 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे फेस दो में सार्वजनिक निजी भागीदारी के जरिए चिड़ियाघर बनाया जाएगा। यहां पर्यटकों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस परियोजना में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर चिड़ियाघर के संचालन का अनुभव रखने वाले बर्नार्ड हेरीसन का मार्गदर्शन लिया जाएगा।
वन राज्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव (वन) प्रशांत मेहता सहित अन्य अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक कर विभाग की प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की। देवास के सोनकक्ष में पांच हेक्टेयर क्षेत्र में अर्निया ईको-पार्क बनाने की भी योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications