रेड्डी का हेलीकॉप्टर मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने की आपात बैठक
बैठक का ब्यौरा अभी तक नहीं मिल सका है लेकिन गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि प्रधानमंत्री को दुर्गम इलाके में जारी अभियान और घटनास्थल तक पहुंचने में बचाव दल के समक्ष आ रही दिक्कतों की जानकारी दी गई।
रेड्डी और हेलीकॉप्टर में सवार अन्य लोगों की कुशलता के बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है। तलाशी अभियान में पैरा कमांडो को शामिल किया गया है।
हेलीकॉप्टर लापता होने के 24 घंटे बाद मिला है। यह हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह 8.35 बजे हैदराबाद से चित्तूर के लिए रवाना हुआ था। इसमें रेड्डी के अलावा विशेष सचिव, मुख्य सुरक्षा अधिकारी और दो चालक सवार थे। सुबह 9.45 बजे हेलीकॉप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications