शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 15,539.34 पर खुला। सेंसेक्स बुधवार को 15,467.46 पर बंद हुआ था। सुबह 10.30 बजे यह गिरावट के साथ 15,449.79 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' में भी बढ़त के साथ 4608.75 खुला। बुधवार को यह 4608.35 पर बंद हुआ था। सुबह 10.30 बजे यह भी गिरावट के साथ 4607.75 पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications