मुख्यमंत्री रेड्डी को ले जा रहे हेलीकॉप्टर का पता चला (लीड-1)

हैदराबाद, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी को ले जा रहे हेलीकॉप्टर को गुरुवार सुबह कुर्नूल जिले के नल्लामल्ला वनक्षेत्र में खोज निकाला गया हालांकि उसमें सवार रेड्डी सहित पांचों व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। अपुष्ट खबरों में हेलीकॉप्टर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी गई है।

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कुर्नूल में संवाददाताओं को बताया, "हमने हेलीकॉप्टर का पता लगा लिया है। यह कुर्नूल से 40 नॉटिकल मील पूर्व में एक चोटी पर मिला है। हम उसमें सवार व्यक्तियों की कुशलता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"

अधिकारी ने हेलीकाप्टर की हालत के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थता जाहिर की लेकिन गृहमंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि ऐसा लगता है कि हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से क्षतिग्रस्त हुआ।

अधिकारी ने बताया, "हम पक्के तौर नहीं कह सकते कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था या नहीं।"

विंग कमांडर भारती ने एक टीवी चैनल को बताया, "भारतीय वायुसेना के दो हेलीकाप्टर चोटी पर मंडरा रहे हैं और नीचे उतरने की जगह तलाश रहे हैं। क्योंकि जंगली और पहाड़ी इलाका होने के कारण वहां उतरना मुश्किल है।"

तलाशी अभियान का नेतृत्व कर रहे पुलिस महानिरीक्षक राजीव त्रिवेदी ने भी हेलीकॉप्टर का पता चलने की पुष्टि की है।

राज्य के कृषिमंत्री रघु वीरा रेड्डी ने एक टीवी चैनल को बताया कि हेलीकॉप्टर रूद्रकोडूर मंदिर स्थल पर एक चोटी पर देखा गया है। लेकिन इलाका दुर्गम होने की वजह से हेलीकॉप्टरों को वहां उतरने में दिक्कत आ रही है।

हेलीकॉप्टर लापता होने के 24 घंटे बाद मिला है। यह हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह 8.35 बजे रवाना हुआ था। इसमें रेड्डी के अलावा विशेष सचिव, मुख्य सुरक्षा अधिकारी और दो चालक सवार थे। सुबह 9.45 बजे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+