खून के कारोबार में लिप्त 5 गिरफ्तार
लखनऊ के पुलिस अधीक्षक(पश्चिम) बी.पी.अशोक ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि दूषित खून के कारोबार में लिप्त डॉ. यू.बी.सिंह जो एक निजी अस्पताल भी चलाता है, सहित पुष्पेंद्र, रमन, अशोक, इजहार अहमद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक सेंट्रीफ्यूगल कंपोनेंट सेप्रेटिंग मशीन, डीप फ्रीजर, लेबल, बाउचर और खाली ब्लड बैग जब्त किया गया है।
अशोक ने बताया कि इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी गत 22 अगस्त को पकड़े गये 6 अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर हुई है।
उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्त काफी समय से दूषित खून के कारोबार में शामिल थे। इन सभी को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications