साफ्टवेयर उद्योग में दहाई अंकों में वृद्धि की संभावना : नैसकॉम प्रमुख
चंडीगढ़, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की साफ्टवेयर कंपनियों की शीर्ष संस्था नैसकॉम के प्रमुख ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और अन्य बाजारों में मंदी छंटने के कारण अगले वर्ष भारतीय निर्यात में दहाई अंकों में वृद्धि होने की उम्मीद है।
नैसकॉम के अध्यक्ष प्रमोद भसीन ने संवाददाताओं से कहा, "अमेरिका और अन्य बाजारों में हालत सुधरने के कारण हम आईटी निर्यातों में दहाई अंकों में वृद्धि की आशा कर रहे हैं। आर्थिक मंदी के कारण ये बाजार सुस्त पड़ गए थे लेकिन अब चीजें सुधरनी आरंभ हो गईं हैं।"
नैसकॉम और भारतीय साफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क (एसटीपीआई) के सहयोग से पंजाब और हरियाणा सरकार तथा चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक समारोह 'ई-रिवोल्युशन 2009' नामक कार्यक्रम के दौरान भसीन ने कहा कि वर्ष 2009-10 के दौरान भारतीय साफ्टवेयर निर्यात 48 से 50 अरब डॉलर के बीच रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications