इंडोनेशिया में भूकंप से 44 मरे, हजारों बेघर (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई थी और इसका केंद्र पश्चिमी जावा की राजधानी बंदुंग से 142 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार दिन में 2.55 बजे महसूस किए गए थे।
पश्चिमी जावा के गवर्नर अहमद हेरयवान ने बताया, "अब तक मिली सूचनाओं के आधार मैं यह कह सकता हूं कि भूकंप में 44 लोग मारे गए हैं।"
भूकंप की वजह से जकार्ता में इमारतें हिल गईं थी और स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल गए थे। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से 1,000 मकान तबाह हो गए और 5,000 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। भूकंप की वजह से चिंजूर जिले में भूस्खलन में कम से कम 57 लोग दब गए थे। इनमें 12 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
आधिकारिक हवाले से कहा गया है कि जकार्ता में भूकंप से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 27 घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications