रेड्डी के हेलीकॉप्टर का पता चला
एक रक्षा अधिकारी ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, "हमने हेलीकॉप्टर का पता लगा लिया है। यह कुर्नूल से 40 नॉटिकल माइल्स की दूरी पर एक पहाड़ पर है। इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है या नहीं।"
अधिकारी ने कहा, "वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर उस जगह पर उतरने की कोशिश में हैं जहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर देखा गया है। जंगल होने की वजह से हेलीकॉप्टरों का उतर पाना बेहद मुश्किल है।"
गौरतलब है कि रेड्डी का हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही नल्लामल्ला के घने जंगलों में लापता हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications