स्वाइन फ्लू से 5 की मौत, मृतकों की संख्या 111 हुई (लीड-1)

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार देश में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के 166 नए मामले सामने आए हैं। इनमें नौ व्यक्तियों ने विदेश यात्रा की है अन्य सभी मामले देश में संक्रमण के हैं।

गुरुवार को सामने आए नए मरीजों में महाराष्ट्र के सर्वाधिक 43 मामले हैं। इसके बाद तमिलनाडु 32, कर्नाटक 19, दिल्ली 32 केरल 4, गोवा 4, पश्चिम बंगाल 2, जम्मू एवं कश्मीर 1, गुजरात 4, छत्तीसगढ़ 1, पुडुचेरी 1 शामिल हैं।

फ्लू के मौत के मामले में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 58 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है। इसके बाद कर्नाटक में 31 लोगो इसके शिकार हुए। गुजरात में नौ लोगों की इससे मौत हो चुकी है। दिल्ली और तमिलनाडु में तीन-तीन लोग इस बीमारी के शिकार होकर दम तोड़ चुके हैं।

उधर बिहार में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों को अब जांच रिपोर्ट मिलने में देरी नहीं होगी। पटना के राजेन्द्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरएमआरआईएमएस) में स्वाइन फ्लू की जांच की जाएगी। इसके लिए प्रयोगशाला बनकर तैयार हो गया है।

आरएमआरआईएमएस के निदेशक डॉ. प्रदीप दास ने गुरुवार को बताया कि अब स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए दिल्ली या पुणे नहीं भेजे जाएंगे। यहां जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर ही मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) को नमूने के संग्रह के लिए नोडल सेंटर बनाया गया है। जांच का जिम्मा संस्थान के दो चिकित्सकों का होगा जो हाल में भी पुणे से प्रशिक्षित होकर लौटे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना केन्द्र सरकार को भी भेज दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+