मप्र का प्रशासन संघ और विहिप के दबाव में : दिग्विजय
पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने राजगढ़ में पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की निंदा की है। गुरुवार को उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी स्वतंत्र होकर निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं। उन पर संघ, विहिप और भाजपा के नेताओं का बेहद दबाव है।
राजगढ़ में प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में दिग्विजय सिंह भी घायल हुए थे। उनकी कुशलक्षेम पूछने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके आवास पर पहुंचे। सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया है कि वे जिलों में अधिकारी योग्यता के आधार पर पदस्थ करें, न कि दूसरे आधारों पर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications