हेलीकॉप्टर का समय-समय पर परीक्षण जरूरी : शिवराज
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.आर. राजशेखर रेड्डी के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे जाने के बाद भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने हेलीकॉप्टर परीक्षण की जरूरत बताई। राजशेखर रेड्डी जिस हेलीकॉप्टर में थे वह बेल कंपनी का था और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज भी इसी कम्पनी के हेलीकॉप्टर में यात्रा करते हैं।
शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर भी दो बार हादसे का शिकार होते-होते बचा है। इस पर उनका कहना है कि यह संयोग है अथवा क्या है जिससे ऐसी स्थिति बनी है, वे इस संदर्भ में कुछ नहीं कह सकते क्योंकि वे तकनीकी विशेषज्ञ नहीं है। हेलीकॉप्टर में गड़बडी क्यों आती है, इस पर विचार जरुर होना चाहिए क्योंकि मैं भी इस हेलीकॉप्टर का उपयोग करता हूं। हेलीकॉप्टर किसी भी कम्पनी का हो सकता है और उसमें तकनीकी खराबी आ सकती है। इसके बावजूद जांच पड़ताल जरुरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications