रेड्डी की तलाश में जुटे वायुसेना के हेलीकॉप्टर
हैदराबाद, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने गुरुवार को आंध्रपदेश के मुख्यमंत्री वाइ.एस. राजशेखर रेड्डी को लेकर लापता हुए हेलीकॉप्टर की तलाश शुरू कर दी।
रेड्डी का हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही नल्लामल्ला के घने जंगलों में लापता हो गया था। लापता होने के लगभग 24 घंटों बाद भी हेलीकॉप्टर और रेड्डी का अब तक कुछ भी सुराग नहीं मिल पाया है।
वायु सेना के लगभग पांच हेलीकॉप्टर तलाशी अभियान में लगाए गए हैं। तलाशी अभियान करनूल जिले के पांच वर्ग किलोमीटर इलाके में चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications