गोर्शकोव पर नया समझौता करेंगे भारत और रूस
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रोसटेक्न ोलॉजी के प्रमुख सेर्गइ चेमेजोव ने मास्को में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक अतिरिक्त समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
वर्ष 2004 में रूस की सार्वजनिक हथियार निर्यातक कंपनी रोजोबोरोनेक्सपोर्ट और भारतीय नौसेना के बीच हुए समझौते के अनुसार पोत की मरम्मत लागत 1.5 अरब डॉलर तय की गई थी और वह कार्य वर्ष 2008 तक पूरा होना था।
उल्लेखनीय है कि रूस ने बाद में कहा कि उसने मरम्मत कार्य की लागत को कम आंका था और अतिरिक्त 1.2 अरब डॉलर रकम की मांग की। इसे भारत ने काफी अधिक बताया।
लंबी वार्ता के बाद भारत ने पोत की कीमत में 60 करोड़ डॉलर की राशि बढ़ाने पर सहमति जताई। रूस इससे संतुष्ट नहीं हुआ और बाकी रकम का मसला अभी अनसुलझा है।
रूस का कहना है कि यदि भारत अतिरिक्त 1.2 अरब डॉलर की रकम उसे उपलब्ध करा दे तो वह मरम्मत कार्य को वर्ष 2012 तक पूरा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications