कांग्रेस नेताओं ने रद्द किए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम
वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की मंत्रीस्तरीय बैठक के तहत आयोजित एक सांस्कृतिक व रात्रि भोज के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। यह कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित था।
मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल को आज शाम चार बजे प्रेस वार्ता करनी थी लेकिन उन्होंने भी इसे रद्द कर दिया। सूचना व प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी भी फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जाना था लेकिन उन्होंने भी इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।
महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ का गुरुवार शाम महिला पत्रकारों से मिलने का कार्यक्रम था लेकिन उन्होंने भी इसे रद्द कर दिया।
ज्ञात हो कि रेड्डी की बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह उनका शव बरामद किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications