इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 44 हुई
जकार्ता, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता सहित पूरे जावा प्रायद्वीप में बुधवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई थी और इसका केंद्र पश्चिमी जावा के तासिकामलया जिले से 142 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार दिन में 2.55 बजे महसूस किए गए थे।
पश्चिमी जावा के गवर्नर अहमद हेरयवान ने बताया, "अब तक मिली सूचनाओं के आधार मैं यह कह सकता हूं कि भूकंप में 44 लोग मारे गए हैं।"
भूकंप की वजह से जकार्ता में इमारतें हिल गईं थी और स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications