चलती ट्रेन से कूदी कैदी किशोरियां
जिले के कोतवाली प्रभारी जे.पी. तिवारी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि दो किशोरियों को पिछले दिनों गोरखपुर में देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को दोनों को पेशी के लिए गोरखपुर ले जाया गया था। पेशी से लौटते समय बुधवार देर रात जिले के परहदा स्टेशन के पास दोनों भागने का प्रयास करते हुए चलती ट्रेन से कूद गईं।
तिवारी के मुताबिक दोनों किशोरियां गंभीर हालत में पटरी के किनारे मिलीं। तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब दोनों की हालत स्थिर है। पुलिस के मुताबिक दोनों को गोरखपुर से पेशी के बाद मिर्जापुर संरक्षण गृह ले जाया जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications