मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास में फिर निकला सांप
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुख्यमंत्री के श्यामला हिल्स स्थित आवास में सांप होने की खबर के साथ सुरक्षाकर्मी तथा प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। आनन फानन में इसकी खबर सर्प विशेषज्ञों को दी गई। यहां पहुंचे सर्प विशेषज्ञ मुहम्मद सलीम ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पकड़ा गया सांप घोड़ापछाड़ प्रजाति का है।
मुख्यमंत्री आवास से मिली जानकारी के अनुसार भवन के पिछले हिस्से में स्थित बगीचे में सांप निकला था, जिसे पकड़ लिया गया। पूर्व में भी कई सांप यहां निकले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications