व्यापार जगत ने दी वाईएसआर को श्रद्धांजलि
भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन ने कहा कि देश ने वाईएसआर के रूप में एक प्रेरक और दूरदृष्टि वाला नेता खो दिया।
उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के उनके कार्यकाल के दौरान राज्य ने उल्लेखनीय औद्योगिक विकास किया और विश्व बैंक की हाल की रिपोर्ट में भी व्यापार करने के लिए सबसे उपयुक्त स्थलों में से आंध्र प्रदेश को एक बताया गया है।
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचैम) ने कहा,"भारतीय उद्योग जगत को उनकी कमी खलेगी।"
एसोचैम के अनुसार उनकी निवेश के अनुकूल नीतियों के कारण आंध्र प्रदेश का औद्योगिक विकास हुआ। इसके कारण राज्य के हर हिस्से में घरेलू और विदेशी निवेश पहुंचा।
अपने शोक संदेश में एसोचैम के अध्यक्ष सज्जन जिंदल ने रेड्डी को अपना पूरा समय गरीबों को ऊपर उठाने में लगाने वाला एक कर्मठ व्यक्ति बताया। उनकी असामयिक मौत से राष्ट्र की भारी क्षति हुई है।
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के अध्यक्ष हर्षपति सिघानिया ने रेड्डी को ऐसा दूरदृष्टि वाला करिश्माई व्यक्ति बताया जिसने आंध्र प्रदेश को देश के औद्योगिक केंद्रों में महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications